पछवादून में पुलिस ने चलाया मकान मालिकों और किरायेदारों का सत्यापन अभियान, कानून का उल्लंघन करने वालों पर किया लाखों रूपये का जुर्माना

विकासनगर / सहसपुर (बिलाल अंसारी) :
देहरादून ज़िले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आज देहरादून पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में किरायेदारों और मकान मालिकों का सत्यापन अभियान चलाया। इस अभियान में पुलिस टीमों ने घर-घर जाकर किराए पर रहने वाले लोगों की जानकारी जुटाई।
थाना विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु बाहरी व्यक्तियों एवं किरायेदारों के सत्यापन हेतु टीमो का गठन कर सत्यापन अभियान चलाये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण-ll एवं क्षेत्राधिकारी विकासनगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विकासनगर द्वारा थाना क्षेत्र में पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर कोतवाली विकासनगर क्षेत्र के डाकपत्थर, जीवनगढ क्षेत्र मे किरायेदार व बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। सत्यापन अभियान के दौरान क्षेत्र में निवास कर रहे बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों व संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। उक्त कार्यवाही में मकान मालिकों के विरूद्ध किरायेदारों का सत्यापन न कराने के सम्बन्ध में पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कुल 04 चालान धनराशि 40,000/ रूपये का जुर्माना माननीय न्यायालय के चालान किए गए तथा 15 उल्लंघनकर्ताओं का चालान पुलिस अधिनियम में कर 3750/- नगद वसूले गए। सत्यापन के दौरान संदिग्धों को पूछताछ हेतु चौकी डाकपत्थर लाया गया जंहा पर बाद पूछताछ एवं आवश्यक कार्यवाही के पश्चात संदिग्धों को छोडा गया।

दूसरी ओर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सहसपुर द्वारा टीम का गठन कर सत्यापन अभियान हेतु कोतवाली क्षेत्रांतर्गत रामपुर शंकरपुर आदि में निवासरत बाहरी व्यक्तियों एवं किरायेदोरों का सत्यापन अभियान चलाया गया। उक्त अभियान के दौरान क्षेत्र में निवास कर रहे बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों व संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। उक्त कार्यवाही में मकान मालिकों के विरूद्ध किरायेदारों का सत्यापन न कराने के सम्बन्ध में 83 उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कुल 12 चालान धनराशि 120,000/ रूपये का जुर्माना माननीय न्यायालय के चालान किए गए तथा 10 अन्य संदिग्ध का धारा 81 पुलिस अधि0 के अन्तर्गत कार्यवाही कर 2500 रुपये जुर्माना वसुला गया। सत्यापन कार्यवाही के दौरान मिले 5 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाकर पूछताछ की गई । पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सत्यापन कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी ।

सेलाकुई थाना क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों पर सडक किनारे खुले में अथवा गाड़ियों में शराब पीने व पिलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पी रहे कुल 22 व्यक्तियो को थाने पर लाया गया व पूछताछ के पश्चात उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत देकर सभी 22 व्यक्तियों के पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही की गई एवं कुल 11000/- रू0 का जुर्माना वसूला गया।

कई बार बिना जानकारी के लोग किसी को भी कमरा या मकान किराए पर दे देते हैं। ऐसे में अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति या अपराधी किराए पर रहने लगता है तो पुलिस को उसकी जानकारी नहीं होती। इसलिए अब हर मकान मालिक को अपने किरायेदार का पूरा विवरण पुलिस थाने में दर्ज कराना जरूरी है। अभियान के दौरान पुलिस ने किरायेदारों से उनके आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, स्थायी पता और कामकाज की जानकारी ली। जिन मकान मालिकों ने अब तक सत्यापन नहीं कराया था, उन्हें चेतावनी देते हुए कहा गया कि अगर वे जल्द जानकारी जमा नहीं करते तो कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इस दौरान स्थानीय लोगों को भी जागरूक किया गया कि अगर उनके आसपास कोई नया व्यक्ति किराए पर आता है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।