शिव सेना उत्तराखंड के नए राज्य प्रभार प्रमुख बने एडवोकेट ‘अखिल शर्मा स्वामी’, शिव सैनिकों में ख़ुशी की लहर

देहरादून (बिलाल अंसारी) :-
सेना भवन मुंबई महाराष्ट्र से उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिन्दे एवं सांसद डॉ श्रीकांत शिन्दे के आदेशानुसार राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं समन्वयक गुलाब चन्द दुबे द्वारा अखिल शर्मा स्वामी को उत्तराखंड राज्य प्रभार प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है।
आज शिव सेना ने उत्तराखंड प्रदेश के लिए नया संगठनात्मक नियुक्ति आदेश जारी किया है। पार्टी नेतृत्व ने अखिल शर्मा स्वामी को संगठन की मजबूती और राज्यभर में पार्टी के विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी हाईकमान ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड में शिव सेना की विचारधारा और जनसंपर्क अभियान को नई ऊर्जा मिलेगी।
नियुक्ति के बाद अखिल शर्मा स्वामी ने कहा कि वे उत्तराखंड के हर जिले में शिव सेना के संगठन को मजबूत करेंगे और आम जनता के मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि शिव सेना उत्तराखंड की जनता के अधिकारों और युवाओं के भविष्य के लिए हर स्तर पर आवाज उठाएगी।
इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।