विकासनगर (बिलाल अंसारी) :-
“लौह पुरूष” सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में पुलिस मुख्यालय द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुसार एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय एकता, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, नशा एवं सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से सेंटमेरी स्कूल विकासनगर के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों से थाना विकासनगर का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।

शैक्षणिक भ्रमण के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा की जानकारी दी गई। महिलाओं के विरुद्ध घटित होने वाले अपराधों में नये आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता उल्लेखित न्यायिक प्राविधानों से रुबरु कराया गया। छात्र-छात्राओं को स्वयं के साथ घटित होने वाले अपराधों के विरुद्ध कानूनी अधिकारों से अवगत कराया गया तथा यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार का अपराध घटित होने पर प्रत्येक को किसी भी स्थान से अपनी प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने का अधिकार है। ZERO FIR/E -FIR के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित छात्र-छात्रों को नये आपराधिक कानूनों की जानकारी दी गई तथा वर्तमान समय में नशे/साईबर के बढते अपराधों के बारे में जागरुक किया गया। नशे के दुष्प्रभावों से रुबरु कराया गया । छात्रों को सभी प्रकार के नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने की अपील की गई। नशे के विरुद्ध शपथ दिलाई गयी। वर्तमान में बढते साईबर अपराधों के बारे में जानकारी दी गई। जिसमें अपना OTP किसी अनजान व्यक्ति को शेयर न करना,किसी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गये लिंक को क्लिक न करना एवं डिजीटल अरेस्टिंग सम्बन्धित जानकारी दी गई। यह भी जानकारी दी गई कि यदि किसी के साथ कोई साईबर अपराध घटित होता है तो वह हेल्पलाइन नं0 -1930 पर निशुल्क कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा संचालित गौरा शक्ति एप के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। जिसमें बताया गया कि प्रत्येक व्यक्ति गौरा शक्ति एप में ऑनलाईन शिकायत दर्ज करा सकता है। यदि किसी के साथ अचानक कोई घटना घटित होती है तो 1090 पर कॉल कर वह तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त कर सकते है।
शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी एवं सोशल मीडिया सुरक्षा से संबंधित प्रश्न पूछे गए तथा उनके द्वारा पूछे गये प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान पुलिस पोर्टलो की अन्य डिजिटल सेवाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।

कालसी थाने में कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पीएम अटल उत्कर्ष इंटर कॉलेज पुरानी कालसी देहरादून / छात्र छात्रों एवं अध्यापकों को पुलिस की कार्यप्रणाली, साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा एवं हेल्पलाइन नंबरों तथा डिजिटल अरेस्ट के नाम पर आने वाली फर्जी काल से सावधान रहने तथा किसी संदिग्ध लिंक पर लिंक ना करने आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों, 112 (आपातकालीन सहायता), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध सहायता केंद्र), 1078 (बाल सहायता हेल्पलाइन), 181 (महिला सशक्तिकरण हेल्पलाइन) के संबंध में को अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज पुरानी कालसी देहरादून के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी एवं सोशल मीडिया सुरक्षा से संबंधित प्रश्न पूछे गए तथा उनके द्वारा पूछे गये प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया, साथ ही कार्यक्रम के दौरान पीएम श्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज स्कूल के अध्यापकों को विद्यार्थियों को पुलिस पोर्टलो की अन्य डिजिटल सेवाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।

कोतवाली सहसपुर पुलिस द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में गुरु रामराय पब्लिक स्कुल सहसपुर व ग्राम खुशहालपुर सहसपुर देहरादून के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी एवं सोशल मीडिया सुरक्षा से संबंधित प्रश्न पूछे गए तथा उनके द्वारा पूछे गये प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया, साथ ही कार्यक्रम के दौरान गुरुरामराय पब्लिक स्कुल सहसपुर के अध्यापकों को विद्यार्थियों को पुलिस पोर्टलो की अन्य डिजिटल सेवाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।
