spot_img
spot_img
spot_img

कालसी चकराता मोटर मार्ग पर पिकअप वाहन में लगी भीषण आग, दो लोगों ने कूदकर बचाई जान

विकासनगर (बिलाल अंसारी) :-
जजरेड़ के समीप पराली से भरी चलती यूटिलिटी में आग लग गई। वाहन में आग लगने के बाद सवार दो लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने से गाड़ी पूरी तरह से जल गई है। मौके पर पंहुची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया।
इन दिनों पछूवादून मे धान की कटाई पूरी हो चुकी है। खेतों से ग्रामीण किसान अपने पशुओं के लिए चारा, पराली वाहनों में लोड कर गांव ले जा रहे हैं। आने वाले दिनों मे ठंड का प्रकोप अधिक होने पर किसान पशुपालक अपने पशुओं के लिए पाराली का इस्तेमाल चारे के रूप में करते हैं। किसानों इन दिनों पाराली एकत्र कर रहे हैं।
इसी कड़ी में आज विकासनगर से एक चालक यूटिलिटी पराली लोड करके अपने गांव की ओर निकली थी। कालसी चकराता मोटर मार्ग पर अचानक से ही वाहन के पीछे लदी पराली मे आग लग गई। आग लगते ही वाहन में सवार दो लोगों ने आनन फानन कूद माकर जान बचाई। मौके पर डाकपत्थर से अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची. जिसने आग बुझाई
।

कालसी थाना प्रभारी दीपक धारीवाल ने बताया सहिया पुलिस चौकी से सूचना मिली कि कालसी चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड से एक किलोमीटर आगे सहिया की और एक पिकअप वाहन संख्या UK04CB-0265 पराली से भरी हुई थी जिसमें आग लग गई है। सहिया चौकी से पुलिस और फायर सर्विस डाकपत्थर से मौके पर बुलाया गया। वाहन में दो लोग संजू पुत्र मुन्ना निवासी मलोग और राहुल पुत्र बज्जू ग्राम जिसऊ थाना कालसी सवार थे। फायर सर्विस की सहायता से मौके पर जाकर आग को बुझाया गया। पूछताछ करने पर बताया कि वह विकासनगर से पाराली भरकर गांव जा रहे थे। अचानक पीछे की तरफ पाराली मे आग लग गई. जिससे वाहन पूरी तरह से जल गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

spot_img
spot_img