सहसपुर में फिर सड़क हादसा, पेड़ से टकराई कार, एक छात्र की दर्दनाक मौत – दो गंभीर रूप से घायल

सहसपुर (बिलाल अंसारी) :-
कोतवाली सहसपुर को आज 112 कन्ट्रोल रुम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई है कि रामपुर जामा मस्जिद के पास एक कार पेड से टकरा गयी है। रफ्तार अधिक होने के कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। जिसमे तीन व्यक्ति घायल हो गये है। सूचना पर कोतवाली सहसपुर पुलिस तत्काल घटना पर पहुची तो बड़ा रामपुर जामा मस्जिद के पास एक कार संख्या UK07HE-9736 सडक किनारे पेड से टकरा गयी थी। जिसमें तीन व्यक्ति गम्भीर रुपय से घायल हो गये थे। जिनको 108 एम्बुलेस के माध्यम से उपचार हेतु सीएचसी सहसपुर लाया गया। जहाँ पर डाक्टरो द्वारा सत्यम कुमार उर्फ हर्षराज पुत्र पंकज कुमार दुबे निवासी मुजफ्फरपुर बिहार (उम्र 22 वर्ष) को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया तथा घायल व्यक्ति विनीत पुत्र संजय कुमार गुप्ता निवासी बिहार (उम्र लगभग 21 वर्ष), सौरभ सिह पुत्र राकेश सिह निवासी प्रयागराज उ0प्र0 को सीएचसी सहसपुर से उपचार हेतु हायर सेन्टर रेफर किया गया। तीनो व्यक्ति JBIT इंजीनियरिंग कालेज सहसपुर के छात्र थे। घटना के सम्बन्ध में जांच की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई जारी है।