spot_img
spot_img
spot_img

ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में गुरु राम राय इण्टर कॉलेज सहसपुर ने किया शानदार प्रदर्शन, सात मेडल जीते

सहसपुर (बिलाल अंसारी) :-
डीएवी इण्टर कॉलेज प्रेमनगर में आयोजित की गई विकासखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 7 मेडल जीते। कैंट विधायक सविता कपूर द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया गया। सीनियर वर्ग में सतत कृषि मॉडल के लिए मोहित ने प्रथम स्थान, हरित ऊर्जा मॉडल के लिए अनुष्का ने द्वितीय स्थान, उभरती प्रौद्योगिकी मॉडल के लिए सना ने तृतीय स्थान, मनोरंजक गणितीय मॉडल के लिए अमन ने प्रथम स्थान, अपशिष्ट प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्प के लिए नरेंद्र ने द्वितीय स्थान और जल संरक्षण के मॉडल के लिए अलीशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही जूनियर वर्ग में कुणाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया व जिला स्तर के लिए चयनित हुए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक बिजल्वान ने बच्चों और मार्गदर्शन शिक्षक सुरेंद्र कुमार मदान एवं दीपक सिंह रावत को विद्यालय परिवार की ओर से जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।
गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर के इन विद्यार्थियों की सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र भी मेहनत और समर्पण के बल पर किसी भी स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

spot_img
spot_img