क्षेत्राधिकारी ने किया कोतवाली विकासनगर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, नीलामी के सम्बन्ध में मालखाना मोहर्रिर को दिये आवश्यक दिशा – निर्देश

विकासनगर (बिलाल अंसारी)-
पुलिस क्षेत्राधिकारी विकासनगर भास्कर लाल शाह द्वारा आज कोतवाली विकासनगर का अर्द्ध वार्षिकनिरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सीओ ने थाना परिसर का भ्रमण कर थाने में बने आवासीय भवन व बैरकों का निरीक्षण किया। साथ ही थाने के मैस का निरीक्षण कर कर्मचारियों के भोजन की व्यवस्था की जानकारी ली। इसके आलावा मालगृह के निरीक्षण के दौरान मालखाने में रखे मालों के रखरखाव एवं मालों के निस्तारण एवं संपूर्ण सरकारी संपत्ति की जानकारी ली गई।

थाने पर उपलब्ध सरकारी संपत्ति व अस्लाह और आपदा उपकरणों का निरीक्षण किया गया, जिनका रखरखाव सही पाया गया। थाने पर लंबित माल मुकदमाती एवं लावारिस मालों का निरीक्षण कर मालों के रखरखाव के संबंध में आवश्यक आदेश- निर्देश दिए गए तथा एमवी एक्ट, लावारिस व अभियोगों से संबंधित मालों का शीघ्र निस्तारण व नीलामी किये जाने हेतु मालखाना मोहर्रिर को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्लाह खोलने और जोड़ने के संबंध में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ कर खुलवाये गए तथा नियमित अस्लाह खोलने –जोडने का अभ्यास करने हेतु सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। समस्त विवेचकों को ऑनलाइन पोर्टलो की सूचनाओं तथा सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान थाने पर उपस्थित समस्त अधिकारियो एवं कर्मचारियों को अपराध नियंत्रण और रोकथाम तथा विवेचनाओं व शिकायती प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध व शीघ्रता से विधिक निस्तारण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया एवं थाना क्षेत्रान्तर्गत यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त अवैध मादक पदार्थो की तस्करी तथा अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया तथा सभी कर्मचारियों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई | पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रचलित अभियानों जिसमें वांछितों व इनामी अपराधियो की गिरफ्तारी, गैर जमानती वारंटो, एनडीपीएस से संबंधित अपराधियों की धर पकड़ ,मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी करवाई के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गये।