विकासनगर (बिलाल अंसारी)-
विकासनगर पुलिस ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से तीन चरणों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान प्रमुख मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाहनों व व्यक्तियों की गहन जांच की गई। पुलिस द्वारा कई वाहनों के कागजातों की जांच के साथ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई।

इसी क्रम में कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा तीन चरणों में अलग-अलग स्थानों पर चैकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें करीब 585 वाहन एवं 1150 व्यक्तियों की चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु बरामद नहीं हुई। चैकिंग के दौरान दोषपूर्ण नम्बर प्लेट एवं काली फिल्म, शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों तथा अन्य मोटर अधिनियम का उल्लंघन करने वाले 29 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्वयाही की गई। जिसमें 7 वाहन सीज, 06 चालान न्यायालय तथा 16 वाहनों के संयोजन चालान कर 8000 रुपये संयोजन शुल्क प्राप्त किये गये। पुलिस अधिकारीयों का कहना है कि कोतवाली विकासनगर का उक्त चैकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
