गैंगस्टर एक्ट में तीन महीने से फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा

सहसपुर (बिलाल अंसारी)-
कोतवाली सहसपुर क्षेत्र में गाय व भैस चोरी (पशु चोरी) की घटना को संगठित रुप से अन्जाम देकर अवैध धन कमाने वाले अभियुक्त जीशान पुत्र बुन्दु निवासी खुजनावर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उ0प्र0, असलम पुत्र नयाजमुलदीन निवासी खेरीबांस ताजेवाला प्रतापनगर थाना खिजरावाद जिला यमुनानगर हरियाणा और आरिफ पुत्र शहीद निवासी सिकरोडा थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार के विरुद्ध मु0अ0सं0 221/2025 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया था।

जिसमें अभियुक्त असलम पुत्र नयाजमुलदीन निवासी खेरीबांस ताजेवाला प्रतापनगर थाना खिजराबाद जिला यमुनानगर हरियाणा फरार चल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पूर्व में कई प्रयास किये गये लेकिन अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम के लगातार प्रयासों से अभियुक्त असलम पुत्र नयाजमुलदीन निवासी खेरीबांस ताजेवाला प्रतापनगर थाना खिजरावाद जिला यमुनानगर हरियाणा (उम्र 36 वर्ष) को आज 13 दिसंबर की रात्रि 00.45 बजे अभियुक्त के घर से गिरफ्तार किया गया।