गंगा दर्शन पब्लिक स्कूल में खेल महाकुंभ के पदक विजेताओं को किया गया सम्मानित

सेलाकुई (बिलाल अंसारी) :
शंकरपुर स्थित गंगा दर्शन पब्लिक स्कूल में खेल महाकुंभ के पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने न्याय पंचायत स्तर पर 24 स्वर्ण पदक, 27 रजत पदक व 25 कांस्य पदक जीते। इसके आलावा खेल महाकुंभ की विधायक चैंपियनशिप में 33 स्वर्ण पदक, 17 रजत पदक और 11 कांस्य पदक हासिल किए। इसके साथ ही जिला स्तरीय सांसद चैंपियनशिप में प्रतिभाग करते हुए 11 स्वर्ण पदक, 12 रजत पदक व 4 कांस्य पदक प्राप्त किए।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य संगीता रावत ने बच्चों को बधाई दी व राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने वाले बच्चों को शुभकामनाएं प्रदान की। इस मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर अनुराग रावत, मनीष रावत, कॉर्डिनेटर रियासत खान व अर्चना धूलिया ने सभी ने छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर अंशु शाह, प्रवीण कुमार, फिरोज खान, किरण गदोई, भावना रावत , आसिफ खान, अनीता नौटियाल व अन्य सभी शिक्षक उपस्थित रहे।