सहसपुर (डॉ. बिलाल अंसारी)-
अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए सहसपुर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने जामनखाता क्षेत्र में छापा मारकर एक आरोपी को 54 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस कप्तान देहरादून के निर्देश पर जिले में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 13 अक्टूबर 2026 को सहसपुर पुलिस ने जामनखाता क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अनिल सेठी (उम्र 52 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 54 पव्वे देशी शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल सेठी पुत्र स्वर्गीय किशन लाल सेठी, निवासी जमनीपुर तप्पड़, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ऑपरेशन प्रहार के तहत सहसपुर पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।




