spot_img
spot_img
spot_img

सेलाकुई में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 54 टेट्रा पैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

सेलाकुई (देहरादून)- सेलाकुई पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 54 टेट्रा पैक देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 16 अक्टूबर 2026 को सेलाकुई में सारना नदी जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान राकेश कुमार (41 वर्ष), निवासी हरिपुर, सेलाकुई को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 54 टेट्रा पैक देसी शराब बरामद हुई।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

इस कार्रवाई में कांस्टेबल सुधीर कुमार और कांस्टेबल संजीत कुमार शामिल रहे। सेलाकुई पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

spot_img
spot_img