सेलाकुई (डॉ बिलाल अंसारी)-

सेलाकुई पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 9.53 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नफीस (28) पुत्र शहीद, निवासी बड़ा रामपुर, बिलाल मस्जिद के पास, थाना सहसपुर, देहरादून के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, 24 अक्टूबर 2026 को सारना नदी पुल के पास चेकिंग के दौरान आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 9.53 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सेलाकुई में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2025 में भी विकासनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।




