spot_img
spot_img
spot_img

निर्माणाधीन मकान से डेढ़ लाख के बिजली तार चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी किये गए लगभग चार किलो तार बरामद

सहसपुर (डॉ बिलाल अंसारी)-
थाना सहसपुर क्षेत्र के जस्सोवाला गांव में निर्माणाधीन मकान से बिजली और तांबे के तार चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए करीब चार किलो बिजली और तांबे के तार भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, जस्सोवाला निवासी मोहम्मद अफजल ने 23 नवंबर को कोतवाली सहसपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 19 नवंबर को उनके निर्माणाधीन मकान से बिजली और तांबे के तार चोरी कर लिए गए हैं। चोरी हुए सामान की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने साजिद और सद्दाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर अपर उपनिरीक्षक प्रेम प्रसाद कोठारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सुराग जुटाते हुए 23 नवंबर को जामनखाता रोड स्थित आम के बगीचे के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए बिजली और तांबे के करीब चार किलो जले हुए तार बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साजिद पुत्र इरशाद (32 वर्ष) और सद्दाम पुत्र बशीर (19 वर्ष), निवासी ग्राम जस्सोवाला, थाना सहसपुर, देहरादून के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों को 24 नवंबर को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से निर्माणाधीन मकानों और अन्य स्थानों पर चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

spot_img
spot_img