spot_img
spot_img
spot_img

नशा तस्कर गिरफ्तार, 228 ग्राम अवैध चरस बरामद

विकासनगर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 अभियान के अंतर्गत एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देशानुसार जिला देहरादून को नशा मुक्त करने की कोशिशे लगातार जारी हैं। इसी क्रम में कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा ग्राम कुंजाग्रांट से एक नशा तस्कर को 228 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जिसे आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

अभियुक्त का नाम हैदर अली (उम्र 40 वर्ष) पुत्र शब्बीर हुसैन निवासी ग्राम गुंजा ग्रांट, थाना विकास नगर, जिला देहरादून है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे पुलिस चौकी प्रभारी कुल्हाल प्रवीण कुमार सैनी, कांस्टेबल संजय व कांस्टेबल राजेश शामिल रहे।

spot_img
spot_img