वारंटियों के विरुद्ध अभियान में दो वारंटी दबोचे

विकासनगर (सहसपुर): सहसपुर थाना पुलिस द्वारा वारंटियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत थानाध्यक्ष सहसपुर गिरीश नेगी द्वारा थाना सहसपुर के समस्त अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए गए। इस क्रम में उपनिरीक्षक विवेक राठी चौकी प्रभारी सभावाला व अपर उप निरीक्षक नौशाद अंसारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।

फलस्वरुप आज दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। गिरफ्तार किए गए वारंटी नौशाद पुत्र अब्दुल रहमान निवासी झींवर हेडी थाना पटेलनगर जिला देहरादून एंव दूसरा वारंटी फुरकान पुत्र यासीन निवासी सिंघनीवाला, थाना सहसपुर, जिला देहरादून है।