spot_img
spot_img
spot_img

ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर डी.जी.पी. हुए सख्त

देहरादून: उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार द्वारा समस्त पुलिस अधिकारियों एंव कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि अति विशिष्ट व विशिष्ट महानुभावों तथा वरिष्ठ अधिकारियों के भ्रमण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी पर सतर्क न रहकर अन्य क्रिया कलापों जैसे कि मोबाईल पर व्यस्त रहना, किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत करना, किसी दुकान पर बैठे रहना आदि में समय व्यतीत करते हैं।

अति विशिष्ट व विशिष्ट महानुभवों तथा वरिष्ठ अधिकारियों के भ्रमण जैसी महत्वपूर्ण ड्यूटी के दौरान इस प्रकार की लापरवाही बरतना अनुशासनहीनता का द्योतक है। इसी प्रकार की लापरवाही से सुरक्षा व्यवस्था में चूक हो सकती है । ड्यूटी के पर्यवेक्षण अधिकारियों द्वारा भी इस ओर ध्यान नही दिया जा रहा है।
कतिपय पुलिस कर्मचारियों द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सही से अभिवादन नहीं किया जा रहा है। पुलिस एक अनुशासित बल है और अनुशासित बल द्वारा इस प्रकार का कृत्य कदापि उचित नहीं है।

spot_img
spot_img