गैर ज़मानती वारंटियों पर विकासनगर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन वारंटी दबोचे

विकासनगर: देहरादून के एसएसपी अजय सिंह द्वारा न्यायालय से गैर ज़मानती वारंटियों के खिलाफ धर-पकड़ अभियान चलाया जा रहा है। जिस क्रम में पुलिस अधीक्षक देहात एंव पुलिस क्षेत्राधिकारी विकासनगर भास्कर लाल शाह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक विकासनगर द्वारा क्षेत्र में पुलिस टीम का गठन किया। गठित पुलिस टीम ने गैर ज़मानती वारंटियो पर ताबड़तोड़ दबिश देकर तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। जिन्हें आज न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार वारंटियों में श्याम सिंह पुत्र चतर सिंह निवासी ग्राम कुंजा, कोतवाली विकासनगर, इंतज़ार पुत्र कासिम निवासी ढकरानी, थाना विकासनगर और शमशाद पुत्र हकीमुद्दीन निवासी जीवनगढ़, कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून शामिल है।

अभियुक्तो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार चौकी प्रभारी कुल्हाल, उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह गुसाईं चौकी प्रभारी डाकपत्थर, उपनिरीक्षक चंद्रशेखर नौटियाल कोतवाली विकासनगर, कांस्टेबल पदम, कांस्टेबल राजेश, कांस्टेबल कुलदीप व कांस्टेबल अनिरुद्ध मुख्य रूप से शामिल रहे।