spot_img
spot_img
spot_img

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर कानून व यातायात व्यवस्था का जायज़ा लेने खुद मैदान में उतरे कप्तान अजय सिंह

देहरादून/ मसूरी : एसएसपी अजय सिंह ने देहरादून पुलिस को ड्यूटी के दौरान संयमित व्यवहार करने तथा कानून व्यवस्था एवं नियमों का कडाई से पालन कराये जाने हेतु निर्देशित किया। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा स्वयं मसूरी जाकर यातायात एंव सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
मसूरी में पार्किंग व्यवस्था एवं यातायात के सुचारू संचालन हेतु कार्यक्रम आयोजकों से वार्तालाप किया।

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर देहरादून व मसूरी के विभिन्न स्थानो पर आयोजित होने वाले आयोजनो के दृष्टिगत क्षेत्र का जायजा लिया गया। इसी क्रम में एसएसपी देहरादून द्वारा स्वंय मसूरी पहुंचकर देहरादून से मसूरी मार्ग पर लगाये गये पुलिस बैरियर एवं चैक प्वाइंटो को चैक किया गया। साथ ही मसूरी पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करने वाले कार्यक्रम स्थलों पर जाकर वहां के स्वामियों से वार्ता कर स्पष्ट निर्देश दिये कि कार्यक्रम स्थलो पर पार्किंग व्यवस्था की सम्पूर्ण जिम्मेदारी आयोजन स्थल स्वामियों की स्वंय की होगी तथा वहां आने वाले वाहनों से किसी भी प्रकार से यातायात अवरूद्ध नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही एसएसपी देहरादून द्वारा सभी दून वासियों को नव वर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं दी गई।

spot_img
spot_img