विकासनगर (कालसी) : जौनसार बावर क्षेत्र की महापंचायत में स्थानीय लोगों की मांगों का सज्ञांन लेकर एसएसपी देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष कालसी को तलब किया गया था। कालसी थाना क्षेत्र में घटित आपराधिक घटनाओं की जानकारी लेकर 48 घंटे के अन्दर समस्त घटनाओं का खुलासा करने का अल्टीमेंटम दिया था।
दिनांक 09.01.24 को कालसी में संपन्न हुई जौनसार बावर क्षेत्र की महापंचायत में नशाखोरों के विरुद्ध पुरजोर कार्यवाही की मांग का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा महापंचायत के मुख्य बिंदुओं की प्रशंसा की गई तथा इसके एजेंडे को एक नजीर बताते हुए थानाध्यक्ष कालसी को तलब कर कालसी में दर्ज प्रकरणों के संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही 48 घंटे के भीतर समस्त प्रकरणों को खुलासा करने का थानाध्यक्ष कालसी को अल्टीमेटम दिया गया था। कालसी पुलिस द्वारा थाने पर दर्ज चोरी के चार अभियोगों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए दर्ज प्रकरणों का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया।
दिनांक 08-जनवरी-24 को शांति प्रसाद उर्फ बबलू पुत्र स्वर्गीय मुन्ना सिंह निवासी नेवी पोस्ट, सहिया, थाना कालसी द्वारा तहरीर दी कि अज्ञात चोरों द्वारा वादी के घर से 18 नग देवदार के स्लीपर चोरी कर लिए गये हैं। जिस पर थाना कालसी में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे हेतु पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल तीन अभियुक्तों जयदीप पुत्र सोहन सिंह ग्राम नेवी तहसील कसी (उम्र 35 वर्ष), सुनील पुत्र भोगलू निवासी ग्राम रिखाड चकराता (उम्र 35 वर्ष) तथा प्रदीप पुत्र खिल्लू निवासी चापनू कालसी हाल पता बाडवाला विकासनगर को दिनांक 10-जनवरी-24 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस टीम द्वारा घटना में चोरी किये गये 11 नग देवदार के स्लीपर बरामद किये गये। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा उक्त स्लीपरों को अभियुक्त प्रदीप के पिकअप वाहन से चोरी कर ले जाना बताया गया। जिस पर पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन संख्या UK16-CA-0471 को भी कब्जे में लिया गया है।
दूसरा मुकदमा दिनांक 08-जनवरी-24 को चमन सिंह पुत्र टपकु सिंह निवासी ग्राम दोऊ थाना कालसी द्वारा थाना कालसी पर तहरीर देकर बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा वादी की छानी से सात बकरियां चोरी कर कर ली हैं। तहरीर के आधार पर थाना कालसी पर मुकदमा दर्ज किया गया।
दिनांक 09-जनवरी-24 को वादी आलम सिंह पुत्र भवान सिंह निवासी ग्राम अमराह थाना कालसी द्वारा थाना कालसी में तहरीर दी की अज्ञात चोरों द्वारा वादी की छानी से पांच बकरी और दो बकरे चोरी कर लिये है। तहरीर के आधार पर थाना कालसी में मुकदमा दर्ज किया गया। दर्ज अभियोग के अनावरण हेतु थाना कालसी पर गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल तीन अभियुक्तों प्रदीप पुत्र खिल्लू निवासी चापनू कालसी हाल पता बाडवाला विकासनगर, शोभित पुत्र आनंद सिंह ग्राम बजाओ तहसील कसी (उम्र 25 वर्ष) तथा इस्लाम पुत्र शब्बीर ग्राम मिर्जापुर थाना मिर्जापुर सहारनपुर (उम्र 31 वर्ष) को मुखबिर की सूचना पर गिरफतार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से रात को छानियों का ताला तोड़कर बकरियों की चोरी कर उन्हेे गैर प्रांत सहारनपुर के मिर्जापुर में लगने वाली पशु पीठ में बेचने के लिये ले जाने की बात बतायी गई। अभियुक्त प्रदीप द्वारा चोरी के समान को ले जाने के लिये अपने वाहन पिकअप UK16-CA-0471 का प्रयोग किया जाता था। अभियुक्तों का लोकल होने के कारण पहले चोरी वाले स्थानों की रेकी करना तथा स्थानीय होने का फायदा उठाकर रात में छुप कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना ज्ञात हुआ।
तीसरे घटनाक्रम में पंडित भारत भूषण शर्मा पुत्र स्वर्गीय चंद्रमणि शर्मा पीठाधीश्वर श्री महाकाली मंदिर, जामन स्रोत के द्वारा दिनांक 08-जनवरी-24 की रात्रि को काली मंदिर में अज्ञातों द्वारा मंदिर का ताला तोड़कर एक नथ पीली धातु, एक जोड़ी कानों की झुमकी पीली धातु, तीन छत्र व एक सुराही चांदी की तथा एक दान पात्र चोरी करके ले जाने के सम्बंध में थाना कालसी पर तहरीर दी गई, जिस पर थाना कालसी में मामला दर्ज किया गया।
थाना कालसी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल दो अभियुक्तगणों जवाहर पुत्र मैहर सिंह निवासी ग्राम उत्पाल्टा (उम्र 41 वर्ष) तथा योगेश चौहान पुत्र प्रताप चौहान निवासी 282 विकासनगर (उम्र 38 वर्ष) को घटना में चोरी किये गये शत प्रतिशत माल के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों गिरफ्तार दोनो अभियुक्त आदतन अपराधी है, जिनके विरूद्व जनपद के अलग-अलग थानों में गैंगस्टर एक्ट, चोरी, लूट तथा अन्य आपराधिक घटनाओं के कई अभियोग पंजीकृत है।
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खगालने पर मालूम हुआ कि अभियुक्त पहले भी कई बार अलग-अलग मामलों में जेल जा चुके हैं।
अभियुक्तों को पकड़ने वाली पुलिस टीम मे उ0नि0 वैभव गुप्ता, थानाध्यक्ष कालसी, एसआई आदित्य सैनी, थाना विकासनगर, का0 त्रेपान सिंह, थाना कालसी, का0 मोहन कुमार थाना कालसी, का0 जसमेर सिंह, थाना कालसी, का0 राजेश रावत, का0 पुनीत कुमार, का0 संजीव कुमार, का0 राजीव कुमार व का0 अरविंद लिंगवाल मुख्य रूप से शामिल रहे।
वहीं पुलिस की उक्त ताबड़तोड़ कार्रवाई से स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है। साथ ही पुलिस की कार्यप्रणाली की भरपूर प्रशंसा भी की है।
