spot_img
spot_img
spot_img

जिलाधिकारी सोनिका के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिए गये हैं।
जिलाधिकारी सोनिका ने देहरादून नगर क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न चौराहों से अतिक्रमण हटाने व विभागीय परिसम्पत्तियों को अन्यत्र स्थापित कर यातायात व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ व सुव्यवस्थित बनाने की कार्यवाही हेतु पांच टीम बनाई गई हैं।

घंटाघर से पेसिपिक मॉल राजपुर रोड, घंटाघर से एफआरआई, आराघर से धर्मपुर चौक, रिस्पना, जोगीवाला तक फुटपाथ/स्ट्रीट वैडर्स/ठेली/पटरी/रेड़ी आदि व्यापारियों जिनके द्वारा अतिक्रमण किये गये है, उन्हें वहाँ से हटाया गया। नगर निगम ने 42 चालान करते हुए 32,800/ रुपए का अर्थदंड वसूल किया गया। पुलिस द्वारा लगभग 40 चालान करते हुए 20,000/ रुपए के अर्थदंड की कार्रवाई की गई। इसी प्रकार आरटीओ द्वारा लगभग 14 चालान करते हुए 7,000/ रुपए के अर्थदंड की कार्रवाई की गई।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अतिक्रमण के विरुद्ध नियमित अभियान चलाते हुए फुटपाथ एंव सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करें तथा किसी भी दशा में उन्हें पुनः अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण व किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधिया संचालित न होने दे।

spot_img
spot_img