spot_img
spot_img
spot_img

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर देहरादून में अतिक्रमण पर चला डीएम का चाबुक

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाई के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी सोनिका के निर्देशन में अतिक्रमणमुक्त अभियान के अन्तर्गत टीमों द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है।

आज आराघर से नेहरूकालोनी धर्मपुर, सहस्त्रधारा, आईटी पार्क, जीएमएस रोड, चकराता रोड, बल्लूपुर और जीएमएस रोड आदि स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अतिक्रमण मुक्त अभियान के दौरान अवैध होर्डिंग्स भी हटाये गए।

नगर निगम द्वारा 93 चालान करते हुए 84800/ रुपए के अर्थदंड की कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा लगभग 61चालान करते हुए, 29750/ रुपए के अर्थदंड की कार्रवाई की गई। इसी प्रकार आरटीओ द्वारा लगभग 26 चालान करते हुए 13000/ रुपए के अर्थदंड की कार्रवाई की गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अतिक्रमण के विरुद्ध नियमित अभियान चलाते हुए, फुटपाथ, सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करें तथा किसी भी दशा में उन्हें पुनः अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण व किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधियां संचालित न होने दे।

spot_img
spot_img