पिस्टल से छेड़-छाड़ करने पर चल गयी गोली, एक युवक की मौत

देहरादून (बिलाल अंसारी) –
बीती 18 मई की रात्रि को अमन पुत्र किशन लाल निवासी राजकीय इंटर कॉलेज लक्ष्मणगढ़ी के निकट, मेंहूंवाला माफी थाना पटेल नगर अपने चार अन्य दोस्तों के साथ अपने घर की छत पर बैठकर पार्टी कर रहा था। पार्टी के दौरान अमन द्वारा .32 बोर का पिस्टल टेबल पर रखकर उसकी मैगजीन अलग निकाली गई व दोस्तों के सामने पिस्टल से मजाकिया तौर पर छेड़खानी करने लगा। पिस्टल के चेंबर में राउंड होने का अंदाजा अमन को नहीं था व पिस्टल से छेड़खानी के दौरान बिना मैगजीन के पिस्तौल का ट्रिगर दब गया। चेंबर में राउंड होने के कारण पिस्तौल से चली गोली सीधे अमन के दोस्त सागर को लग गयी, जिसे तत्काल उसके मित्रों द्वारा इंद्रेश अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने सागर को मृत घोषित कर दिया ।
मृतक का नाम सागर पुत्र राजेश कुमार गिरी निवासी 76/75 गांधी ग्राम निकट गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारा थाना कोतवाली नगर जनपद देहरादून (उम्र-30 वर्ष) है।