spot_img
spot_img
spot_img

ऋषिकेश में तीर्थयात्रियों से भरी बस में अचानक लगी आग, मची अफरा -तफरी, बड़ा हादसा टला, बस में सवार लगभग 42 यात्रियों की अटकी रही साँसे

ऋषिकेश (बिलाल अंसारी) –
उत्तराखंड में दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। आज ऋषिकेश में एक प्राइवेट बस यूके07पीए 7650 के इंजन में अचानक आग लगने की खबर सामने आई है। बस में लगभग 42 यात्री सवार थे। बस में आग लगने से यात्रियों की साँसे अटकी रही।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा भद्रकाली के समीप हुआ है। जहां बुधवार रात 8 बजे सड़क मार्ग पर चलती बस में आग लगने से धुआं उठने लगा। इस दौरान बस में 42 यात्री सवार थे। बताया गया कि निजी कंपनी की बस बदरीनाथ से तीर्थयात्रियों को लेकर ऋषिकेश छोड़ने आ रही थी। वहीं, इस घटना की जानकारी मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने चालक को दी। साथ ही आसपास के लोगों ने भी शोर मचा कर बस को रूकवाया। पुलिस ने यात्रियों को बस से तुरंत बाहर निकाला। इसके बाद बस में लगी आग को अग्निशमन यंत्र की सहायता से बुझाया गया।

पुलिस के मुताबिक बदरीनाथ से तीर्थयात्रियों को लेकर आ रही बस के इंजन में आग लगी थी। इस बारे में समय पर पता चलने से बड़ा हादसा होने से टल गया है। बताया गया कि सभी यात्री सुरक्षित है। उन्हें दूसरे वाहन से ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप लाया गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, सभी यात्री सुरक्षित हैं।

spot_img
spot_img