विकासनगर (बिलाल अंसारी)-
दिल्ली से अंबाड़ी लौट रही एक परिवार की कार रविवार को यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हर्बटपुर चौक से आगे त्यागी टावर के पास हादसे का शिकार हो गई। संभवतया कार का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे बनी खाई में गिर गया। कार में कुल पांच लोग सवार थे। हादसे में दो से तीन लोगों को हल्की चोटें आई हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

आज दोपहर कोतवाली विकासनगर पर डायल 112 से सूचना मिली कि विकासनगर रोड पर वाहन नंबर UK07DQ 9011 होण्डा अमेज़ कार सडक से नीचे खेतो में उतरकर क्षतिग्रसत हो गयी है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर देखा तो उक्त वाहन में कुल 05 लोग सवार थे। घायल व्यक्तियों को नजदीकी चिकित्सालय पहुंचाया गया जिसमें वाहन चालक कमल जैन पुत्र श्याम लाल जैन निवासी सहिया हाल निवासी अंबाडी विकासनगर, उपमा जैन पत्नी कमल जैन उम्र 48 वर्ष, गीता जैन पत्नी स्वर्गीय अशोक जैन उम्र 58 वर्ष, विशाल जैन पुत्र अशोक जैन उम्र 32 वर्ष और कुमारी आरोही जैन पुत्री कमल जैन उम्र 19 वर्ष शामिल हैं। घायल महिलाओं में से एक को धर्मावाला व दूसरी महिला को लेहमन हॉस्पिटल पहुंचाया गया तथा उक्त वाहन को क्रेन के माध्यम से निकालकर वर्कशॉप भिजवाया गया। वाहन का फ्रंट लेफ्ट टायर फटने से हादसा होने की आशंका है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

