अवैध खुखरी सहित एक बदमाश पहुंचा सलाखों के पीछे

विकासनगर
देहरादून जिले में चोरी व नकबजनी की घटनाओं की रोकथाम के लिए पूर्व में जेल गए अपराधियों के विरुद्ध सत्यापन करने व वर्तमान स्थिति की जानकारी करने हेतु पुलिस कप्तान अजय सिंह द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी विकासनगर भास्कर लाल शाह के नेतृत्व में विकासनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में पुलिस टीम गठित करके चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
जिस पर पुलिस टीम द्वारा 2 दिसंबर रात्रि एक अभियुक्त को अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में कोतवाली विकासनगर में अभियुक्त के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम ताहिर (उम्र 36 वर्ष) पुत्र ज़हूर निवासी कुरैशी मोहल्ला, विकासनगर, जिला देहरादून बताया। अभियुक्त पर पहले से विकासनगर थाने में पांच मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार बदमाश को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है। बदमाश को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल तेजपाल सिंह और कांस्टेबल पदम सिंह चौकी डाकपत्थर शामिल रहे।