कालसी में छिबरो पावर हाउस के पास खाई में गिरा टमाटर लदा पिकअप वाहन, एक की मौत, दो व्यक्ति घायल

कालसी (बिलाल अंसारी) :-
पछवादून के पहाडी क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में आज एक एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी है और दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए है।
कालसी पुलिस के अनुसार आज 29 नवंबर को समय सुबह लगभग 07:51 पर सिटी कंट्रोल रूम देहरादून के द्वारा सूचना दी गई कि छिबरो पावर हाउस के पास पर एक पिकअप गाड़ी खाई में गिर गई है। सूचना पर दिए गए कॉलर के नंबर पर संपर्क करने पर ज्ञात हुआ कि एक पिकअप वाहन छिबरो पावर हाउस के पास खाई में गिरा हुआ है। जिससे लोगों की चिल्लाने की आवाज आ रही है। सूचना पर थाना कालसी से पुलिस फोर्स तथा एसडीआरएफ को मौके पर आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल हेतु रवाना किया गया।

घटनास्थल पर मौके पर स्थानीय लोगों की व एसडीआरएफ की सहायता से घायलों व मृतक को खाई से निकाला गया घायल व्यक्तियों से से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि वे पिकअप वाहन संख्या UK 16CA3404 पिकअप से टमाटर लेकर जगथान से सोनीपत जा रहे थे। रात्रि 12:00 बजे के आसपास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर नीचे खाई में गिर गया तथा रात्रि के समय चोटिल होने के कारण किसी को सूचना नहीं दे पाए।

घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु सरकारी अस्पताल कालसी भिजवाया गया तथा मृतक गोविंद पुत्र जवाहर निवासी ग्राम बुराईला (उम्र 28 वर्ष) को मोर्चरी विकासनगर भिजवाकर पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना के कारणो की जांच की जा रही है।
घायलों कि नाम सुनील पुत्र रमेश निवासी ग्राम मिण्डाल (उम्र 28 वर्ष) और नरेश पुत्र फकीरा निवासी ग्राम बाईला (उम्र 28 वर्ष) हैं।