अनियंत्रित होकर खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, चालक की मौके पर दर्दनाक मौत, दो व्यक्ति घायल

कालसी (बिलाल अंसारी) :-
आज बुधवार को सिटी कंट्रोल रूम देहरादून के द्वारा सूचना दी गई कि चकराता रोड पर एक यूटिलिटी गाड़ी खाई में गिर गई है। सूचना पर जानकारी मिली कि चकराता रोड धोईरा गांव से 2 किमी० पहले एक यूटिलिटी वाहन खाई में गिरा हुआ है। तत्काल थाना कालसी से पुलिस फोर्स को मौके पर आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल को रवाना किया गया तथा एसडीआरएफ को भी मौके पर पहुंचने को कहा गया।

घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों व मृतक को खाई से निकला गया। घायल व्यक्तियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया गया कि वे वाहन संख्या UK 16CA0250 यूटिलिटी से विकासनगर से अपने गांव धोईरा जा रहे थे। अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर नीचे खाई में गिर गई। जिससे वे बीच में ही छिटक गए तथा वाहन चालक गाड़ी के साथ नीचे खाई में गिर गया था। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु सरकारी अस्पताल कालसी भिजवाया गया तथा मृतक चालक राजेंद्र पुत्र साधू निवासी ग्राम धोईरा उम्र 45 वर्ष के शव को मोर्चरी विकासनगर भिजवाकर पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही हैं व दुर्घटना के कारणो का पता लगाया जा रहा है।

घायलों के नाम धनू पुत्र थेपडू निवासी ग्राम निछिया तहसील कालसी देहरादून (उम्र 52 वर्ष) और अनुज पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम धोईरा कालसी जनपद देहरादून (उम्र 32 वर्ष) हैं। मृतक चालक का नाम राजेंद्र पुत्र साधू निवासी ग्राम धोईरा कालसी देहरादून (उम्र 45 वर्ष) है।