आम इंसान विकास पार्टी ने सेलाकुई में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

देहरादून (सेलाकुई) : आज आम इंसान विकास पार्टी ने सेलाकुई में पार्टी कार्यालय पर 75 वा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया एवं झंडारोहण किया। इस अवसर पर आम इंसान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आक़िल अहमद ने कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में हर वर्ष मनाया जाता है। इसी दिन सन् 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया था।
हिंदुस्तान को आजाद कराने में हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई आदि सभी धर्म के लोगों ने अपना खून और अपनी जान की कुर्बानी दी है। इसलिए हमें उन महापुरुषों महात्मा गांधी, अशफाक उल्लाह खान, डॉ भीमराव अंबेडकर आदि सभी महान लोगों को हमेशा याद रखना चाहिए।

उन्होंने धर्म के नाम पर देश बांटने वालों को करारा जवाब देते हुए कहा कि यह देश गांधी का देश है। धर्म के नाम पर देश बांटने वालों की यहां कोई जगह नहीं है। जो लोग हमारे देश को धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं, देश की आजादी में उन लोगों का कोई योगदान नहीं रहा । बल्कि उन्होंने अंग्रेजों की गुलामी की थी। अराजक तत्व इस देश को विभाजित करने की कोशिश ना करें। देश को आजाद कराने में हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सभी धर्म के लोगों का इस देश को आजाद कराने में अपना बलिदान दिया है। ना तो इस देश के मुसलमान देशद्रोही हैं और ना ही गद्दार हैं। जब-जब देश को मुसलमानो के खून की जरूरत पड़ी है इतिहास गवाह है तब तब वीर अब्दुल हमीद जैसे मुसलमानो ने इस देश को अपना खून देकर अपना बलिदान दिया है।

आक़िल अहमद ने यह भी कहा कि आम इंसान विकास पार्टी गरीबों, मजलूमों और बेसहारा, लोगों, दबे कुचले वर्गों और किसान भाइयों की आवाज को बुलंद करने के लिए काम करती आ रही है। और पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता इस कार्य को मजबूती से अंजाम दे रहे हैं। हमारा लक्ष्य इस देश में इंसानियत, अमन, और प्यार मोहब्बत, भाईचारे के साथ ही हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी धर्म के लोगों को साथ लेकर चलने का है। इसके साथ ही उन्होंने मुस्लिम और गरीब लोगों से कहा कि अपने बच्चों को पढ़ा लिखाकर बड़े पदों पर भेजने का मजबूत इरादा करें।