विकासनगर (सहसपुर) : सहसपुर क्षेत्र में अवैध मांस का कारोबार थमने का नाम नहीं दे रहा है। सहसपुर थाना क्षेत्र में अवैध कटान कर बिना बिल के पशु मांस का विक्रय लगातार हो रहा है। इसी क्रम में सहसपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से 100 किलो भैंस का मांस बरामद हुआ है।अभियुक्त के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
देहरादून के पुलिस कप्तान अजय सिंह का कहना है कि पशु कटान व अवैध पशु मांस की तस्करी के अपराध में संलिप्त अभियुक्तों को किसी भी दशा में बक्शा नहीं जाएगा।
SSP देहरादून द्वारा अवैध रूप से पशुओं का कटान करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को सख़्त निर्देश दिए हैं।
सहसपुर क्षेत्रांतर्गत रामपुर में पशुओं का अवैध कटान कर बिना लाइसेंस/बिल के पशु का मांस विक्रय करने की शिकायत प्राप्त होने पर सहसपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अभियुक्त फ़िरोज़ को रामपुर से गिरफ्तार किया गया। जिसके द्वारा बिना लाईसेंस एवं बिल के पशु (भैस) का मांस विक्रय किया जा रहा था।बरामद पशु मांस को सुरक्षा की दृष्टि से जमीन में गड्डा खोदकर दबाया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम फ़िरोज़ पुत्र फारुख निवासी कसाई मोहल्ला क़स्बा रामपुर , थाना सहसपुर , जिला देहरादून (उम्र 28 वर्ष) है।
