अखिल भारतीय हिंदी तकनीकी सम्मेलन में अमरजीत चौहान का शोध पत्र चयनित

सेलाकुई (बिलाल अंसारी):
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के यू. आर. राव उपग्रह केंद्र, बेंगलुरु में आयोजित अखिल भारतीय हिंदी तकनीकी सम्मेलन में अमरजीत चौहान द्वारा लिखित तकनीकी/राजभाषा शोध पत्र का चयन किया गया है। यह सम्मेलन 5–6 फरवरी 2026 को आयोजित किया गया।
अमरजीत चौहान का शोध पत्र “बियॉन्ड द बिग बैंग: वेदांत की दृष्टि से चेतन एवं चक्रीय ब्रह्मांड” विषय पर आधारित है, जिसमें आधुनिक विज्ञान और भारतीय वेदांत दर्शन के बीच गहन वैचारिक समन्वय प्रस्तुत किया गया है। यह शोध ब्रह्मांड की उत्पत्ति, चेतना और चक्रीय अवधारणा को भारतीय दर्शन के दृष्टिकोण से समझाने का प्रयास करता है। सम्मेलन में अमरजीत चौहान को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।