spot_img
spot_img
spot_img

रिलायंस शोरूम डकैती मामले में एक और अभियुक्त अनिल सोनी उर्फ डीएसपी गिरफ्तार

देहरादून: राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में डकैती के मामले में देहरादून पुलिस को आज एक और सफलता हाथ लगी है। अभियुक्त अनिल सोनी उर्फ डीएसपी को दून पुलिस ने यमुनानगर हरियाणा से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त सांगली महाराष्ट्र में रिलायंस शोरूम में हुई डकैती की घटना का मुख्य अभियुक्त है।
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में यह भी पता चला है कि अनिल सोनी उक्त डकैती की घटना की रेकी करने में भी शामिल था। अभियुक्त अनिल सोनी ने खुद को डिप्टी एस.पी. बताकर अपने साथियों के साथ रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में डकैती की घटना को अंजाम दिया था। अभियुक्त के बारे में महाराष्ट्र पुलिस से भी जानकारी की जा रही है।

spot_img
spot_img