spot_img
spot_img
spot_img

टिहरी में एक और सड़क हादसा, सवारियों से भरी बस सड़क पर पलटी, 12 लोग घायल

टिहरी (डॉ बिलाल अंसारी) : उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा हादसा टिहरी गढ़वाल से सामने आया है। टिहरी में सवारियों से भरी एक बस सड़क पर पलट गई। इस सड़क दुर्घटना में बारह लोग घायल हो गये। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया।
हरिद्वार से उत्तरकाशी जा रही TGMO की बस संख्या UK10 PA 0059 उनियाल गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकरा कर सड़क पर पलट गई। घटना के समय बस को चालक गब्बर सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी फकोट आगरा खाल चला रहा था। परिचालक लाखन सिंह पुत्र राय सिंह निवासी ग्राम मखलोगी चंबा टिहरी गढ़वाल भी बस में था। परिचालक ने बताया घटना के समय बस में 25 सवारियां मौजूद थी। इनमें से एक गम्भीर घायल व 11 सामान्य घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस व प्राइवेट वाहनों की सहायता से चिन्यालीसौड़ व कंडीसौड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया गया है। घटना में गंभीर रूप से घायल महिला का नाम कुमारी सिंकी (उम्र 43 वर्ष ) पुत्री सुभाष निवासी सिविल लाइन प्रेम नगर थाना कैलाश चौक लुधियाना बताया जा रहा है।
घायलों के नाम सुधीर गुप्ता पुत्र काशीनाथ गुप्ता (उम्र 32 वर्ष) निवासी ग्राम दीघा एरोली नई मुंबई, बृजपाल सिंह पुत्र चतर सिंह (उम्र 35 वर्ष) ग्राम बनचोरा उत्तरकाशी, रोहित शुक्ला पुत्र कृपा शंकर शुक्ला (उम्र 32 वर्ष) निवासी गा घनसोली नई मुंबई, लक्ष्मी देवी पत्नी अनिल कुमार (उम्र 42 वर्ष) निवासी ग्राम इसरियाखाल कीर्ति नगर जनपद टिहरी गढ़वाल, मनवीर रावत पुत्र भीम सिंह रावत निवासी कुंमराडा चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी (उम्र २१ वर्ष), बीना देवी पत्नी कृष्णलाल निवासी न्यू टैगोर नगर थाना जगतपुरी लुधियाना (उम्र 63 वर्ष), गजेंद्र सिंह पुत्र चतर सिंह निवासी बारसू थाना मनेरी उत्तरकाशी (उम्र 43 वर्ष), अमरनाथ शर्मा पुत्र स्वर्गीय उमाकांत शर्मा निवासी कोथ थाना सिकंदरपुर जिला बलिया (उम्र 58 वर्ष), सुनील गुसाई पुत्र जगत सिंह निवासी धनपुर पोस्ट मानपुर उत्तरकाशी (उम्र 38 वर्ष), राम आशीष पासवान पुत्र श्रीचंद पासवान निवासी कोथ थाना सिकंदरपुर जिला बलिया उत्तर प्रदेश (उम्र 40 वर्ष) और सुनील असवाल पुत्र युद्धवीर सिंह निवासी पुरोला उत्तरकाशी (उम्र 40 वर्ष) हैं।

spot_img
spot_img