spot_img
spot_img
spot_img

हज यात्रा के आवेदन 4 दिसंबर 2023 से शुरू, 20 दिसंबर 2023 होगी आखिरी तारीख

पिरान कलियर : हज यात्रा 2024 के लिए हज पर जाने वालो के लिए हज यात्रा के आवेदन की प्रक्रिया 4 दिसंबर 2023 से शुरू हो गई है। आवेदक ऑनलाइन हज कमेटी आफ इंडिया मुंबई की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर होगी।
प्रेस नोट में उत्तराखंड राज्य हज समिति, हज हाउस, पिरान कलियर जिला हरिद्वार द्वारा बताया गया है का मुख्य अधिशासी अधिकारी हज कमेटी आफ इंडिया मुंबई के पत्र द्वारा हज पॉलिसी 2023 के अनुसार 2024 हेतु हज आवेदन शुरू हो चुके हैं।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2023 निर्धारित की गई है। आवेदन हज कमेटी आफ इंडिया मुंबई की वेबसाइट “http://hajcommittee.gov.in” पर जाकर ऑनलाइन अथवा एंड्राइड मोबाइल एप “Haj Suvidha” पर ऑनलाइन फॉर्म भरे एवं जमा किए जा सकते हैं। हज आवेदक के पास मशीन रीडेबल इंडियन इंटरनेशनल पासपोर्ट हज के आवेदन की अंतिम तिथि से पूर्व में बना होना चाहिए। जिसकी वैधता 31 जनवरी 2025 तक होनी जरूरी है। हज आवेदन साइबर कैफे व कॉमन सर्विस सेंटर से भी भरे जा सकते हैं।

हज के इच्छुक आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे हज आवेदन भरने से पहले गाइडलाइन व अंडरटेकिंग को ध्यान से पढ़ने के बाद ही हज का आवेदन करें।
यदि पासपोर्ट हेतु आवेदन करने व फिंगरप्रिंट होने के बाद पासपोर्ट बनने में कोई कठिनाई हो तो पासपोर्ट शीघ्र जारी करने हेतु अधिशासी अधिकारी उत्तराखंड राज्य हज समिति, पिरान कलियर, रुड़की जिला हरिद्वार से पत्र प्रेषित करने हेतु ऑनलाइन पासपोर्ट आवेदन स्लिप के साथ संपर्क कर सकते हैं।

spot_img
spot_img