पैरामिलिट्री फोर्स व आईटीबीपी के साथ क्षेत्राधिकारी विकासनगर ने निकाला फ्लैग मार्च

सहसपुर : देहरादून पुलिस ने लोकसभा चुनाव निष्पक्ष व सकुशल संपन्न कराने हेतु कमर कस ली है। इसी क्रम में पुलिस कप्तान देहरादून अजय सिंह के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु क्षेत्राधिकारी विकासनगर भास्कर लाल शाह के नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक थाना सहसपुर मुकेश त्यागी द्वारा पुलिस, पैरा मिलीट्री व आईटीबीपी के अधिकारीगण व कर्मचारीगणो के साथ थाना क्षेत्रान्तर्गत खुशहालपुर, सहसपुर, रामपुर, सिंहनीवाला, सभावाला, धर्मावाला क्षेत्रो मे सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस, पैरा मिलीट्री व आईटीबीपी फोर्स के साथ मिलकर फ्लैग मार्च किया गया ।

फ्लैग मार्च मे भास्कर लाल शाह क्षेत्राधिकारी विकासनगर, मुकेश त्यागी प्रभारी निरीक्षक थाना सहसपुर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक भुवन चन्द पुजारी थाना सहसपुर, उपनिरीक्षक राजेश असवाल चौकी प्रभारी सभावाला, उपनिरीक्षक सतेन्द्र भाटी चौकी प्रभारी धर्मावाला, उपनिरीक्षक विनय मित्तल थाना सहसपुर, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार थाना सहसपुर, के साथ पैरा मिलीट्री फोर्स , आईटीबीपी और थाना सहसपुर पुलिस बल मौजूद रहे।