spot_img
spot_img
spot_img

यूसीसी, लव जिहाद व लैंड जिहाद से मुसलमानो को डरा रही है भाजपा सरकार : आक़िल अहमद राष्ट्रीय अध्यक्ष एआईवीपी

कलियर : आम इंसान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी आकिल अहमद चुनाव बिगुल फूंक चुके हैं। आज आम इंसान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी आकिल अहमद ने हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के कलियर विधानसभा के गांव बेड़पुर कार्यालय पर एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। जिसमें आकिल अहमद ने हल्द्वानी में हुई हिंसा पर निशाना साधते हुए कहा है कि यह सरकार एक धर्मवादी सरकार है और हल्द्वानी में हुई हिंसा की यह सरकार जिम्मेदार है। किसानों पर हो रहे अत्याचार पर कहा उन्होंने कहा कि किसान इस देश की उन्नति है। और एक कृषि प्रधान देश में किसानों के साथ अत्याचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने ईवीएम हटाने को लेकर कहा कि जब तक देश में ईवीएम चलेंगी भाजपा का राज बरकरार चलता रहेगा। उन्होंने चुनाव आयोग से ईवीएम का बहिष्कार करने की बात भी कही। बेलेट पेपर से चुनाव करने की मांग भी की है। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता को शिक्षा और रोज़गार की ज़रूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि जनता पर हो रहे अत्याचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हरिद्वार की जनता से एक जुट होकर सरकार के इस अत्याचार को रोकने मे साथ आने की अपील की/

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी। आक़िल अहमद ने कहा कि आम इंसान विकास पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बेहद गंभीर है सभी वार्ड और बूथ पर पार्टी कार्यकर्ताओं की टीम बनाई जा रही है। हर बूथ पर पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि हरिद्वार लोकसभा चुनाव वह पूरी मजबूती के साथ लड़ेंगे। मुस्लिम समाज के साथ-साथ अन्य वर्गों के लोग भी आम इंसान विकास पार्टी को अपना समर्थन देंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मुसलमानों का शोषण कर रही है। यूसीसी बिल से मुसलमानों को डराया जा रहा है। कभी लव जिहाद तो कभी लैंड जिहाद से मुसलमानों में खौफ पैदा किया जा रहा है। हल्द्वानी मे जो घटना हुई उसके लिए भी प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। निहत्थे लोगों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहता तो बड़ा बवाल नहीं होता। उन्होंने हल्द्वानी की घटना की जांच सीबीआई से कराने की मांग भी की। आकिल अहमद ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की भाजपा सरकार मुसलमानों के साथ भेदभाव कर रही है, और उन्हें डराने का काम किया जा रहा है। जिसे आम इंसान विकास पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।
उन्होंने कहा की आम इंसान विकास पार्टी सभी वर्गो को साथ लेकर चलती है आज सभी सरकारें विकास के मुद्दों से भटक चुकी हैं और देश और प्रदेश को बर्बाद करने पर उतारू हैं। इस मौके पर आम इंसान विकास पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता यामीन अंसारी सहित सैकड़ो की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

spot_img
spot_img