spot_img
spot_img
spot_img

पछवादून के सहिया में 400 मीटर खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, एक घायल

कालसी (बिलाल अंसारी)-
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज पछवादून के सहिया में जजरेट के पास एक कार लगभग 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिसमे तीन व्यक्तियों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया ।

कालसी पुलिस के अनुसार आज थाना कालसी पर ग्राम प्रहरी रामू ने करीब 7:30 बजे सूचना दी गई कि जजरेड सहिया के पास एक वाहन लगभग 400 मीटर नीचे खाई में गिरा हुआ है। सूचना पर थाना कालसी पुलिस द्वारा तत्काल राहत एंव बचाव कार्य हेतु मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुचे व एसडीआरएफ को भी मौके पर बुला लिया गया। मौके पर पहुंचकर मालूम हुआ कि जजरेड के पास एक कार लगभग 400 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई है। जिसमें मयंक चौहान पुत्र चमन सिंह चौहान निवासी ग्राम मटियावा थाना चकराता देहरादून उम्र 22 वर्ष घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। घायल मयंक ने बताया कि वे चार लोग वाहन संख्या UK07FS-8461 से विकासनगर से चकराता की तरफ रहे थे। अचानक गाड़ी खाई में गिर गई। घायल को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय विकासनगर भिजवाया गया। जहाँ से चिकित्सकों द्वारा घायल कोप्राथमिक उपचार के बाद दून अस्पताल रेफर किया गया है। घायल व्यक्ति का नाम मयंक चौहान पुत्र चमन सिंह चौहान निवासी ग्राम मटियावा थाना चकराता देहरादून (उम्र 22 वर्ष) है।

अन्य तीन लोग प्रियांशु चौहान पुत्र जयप्रकाश चौहान निवासी भाऊवाला (उम्र 22 वर्ष), दीपक सती पुत्र कुलानंद सती निवासी गढ़वाली कॉलोनी भाऊवाला थाना सेलाकुई (उम्र 25 वर्ष) और मुकेश राणा पुत्र टीकम सिंह राणा निवासी कोटी कनासर (उम्र 21 वर्ष) को एसडीआरएफ व पुलिस फोर्स की सहायता से खाई से निकलवा कर सीएससी विकास नगर भिजवाया गया चिकित्सकों द्वारा उपरोक्त तीनों व्यक्तियों को मृत घोषित किया गया। मृतकों के पंचायतनामा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। हादसे की सुचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

spot_img
spot_img