देहरादून–मसूरी मार्ग पर कार खाई में गिरी, दो भाइयों की मौत, मेजर घायल

मसूरी (बिलाल अंसारी) –
मसूरी देहरादून मार्ग गलोगी पावर हाउस के पास देर रात को एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार तीन लोगों में से दो भाइयों की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस फायर सर्विस एसडीआरएफ 108 एंबुलेंस मौके पर पहुची और सीओ मसूरी मनोज असवाल के नेतृत्व में रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। गहरी खाई और अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रात्रि 1 बजे से सुबह 6 बजे तक चला। गहरी खाई होने के कारण मृतकों के शवों को रेस्क्यू करने में काफी दिक्कत पेश आई।

सीओ मसूरी मनोज असवाल ने बताया कि कार में तीन लोग सवार थे जिसमें से एक व्यक्ति ने कार से छलांग मार कर अपनी जान बचाई इसी व्यक्ति ने पुलिस को पूरी घटना की सूचना दी। कार में सवार अन्य दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है। उन्होने बताया कि मसूरी पुलिस फायर सर्विस एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में गिरे दोनों युवकों के शव को निकाल कर 108 एम्बुलेंस से देहरादून कोरोनेशन अस्पताल भेज दिया। उन्होने बताया कि तीन लोग देहरादून के रहने वाले थे और देर शाम को मसूरी घूमने के लिये आये थे व वापस लौटते समय गलोगी पावर हाउस के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

उन्होंने कहा कि मेजर अंशुमान त्रिखा के द्वारा अपने मोबाइल से सरकारी फोन पर वॉट्सएप कॉल द्वारा बताया गया कि झड़ीपानी के पास देहरादून की ओर जाते हुए उनकी कार खाई में गिर गई है। मृतकों के नाम सौरभ त्रिखा पुत्र सुभाष और कार्तिक त्रिखा पुत्र स्व कैलाश त्रिखा निवासी सेवक आश्रम रोड देहरादून है। मेजर अंशुमन त्रिखा घायल हैं।
मसूरी फायर ऑफिसर धीरज ने बताया कि देर रात से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है गहरी खाई और अंधेरा होने के कारण शवों को ले जाने में थोड़ी दिक्कतें आ रही है उन्होंने कहा कि कहा की जांच की जा रही है।