विकासनगर : पुलिस कप्तान अजय सिंह के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी विकासनगर भास्कर लाल शाह के निकट पर्यवेक्षण में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक विकासनगर के नेतृत्व में 04 टीम बनाकर थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति व किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया गया। विकासनगर बाजार, मुस्लिम कालोनी, मदीना कालोनी,पहाड़ी गली, कैनाल रोड आदि स्थानों पर सत्यापन की कार्यवाही की गई।

विकास नगर पुलिस द्वारा कार्यवाही में कुल 400 आवास चैक किए गए, 54 व्यक्तियों व भवन स्वामियों के धारा 83 पुलिस एक्ट में चालान किए गए।
25 व्यक्तियों के चालान 81 पुलिस एक्ट में किए।
40 व्यक्तियों का मौके पर सत्यापन किया गया ।
10 संदिग्ध व्यक्तियों को चौकी बाजार विकासनगर लाकर सत्यापन किया गया।
पुलिस की उक्त कार्रवाई से मकान मालिकों में हड़कंप मचा रहा।

