क्षेत्राधिकारी विकासनगर ने किया कोतवाली सहसपुर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, शिकायतों के जल्द निस्तारण को दिये आवश्यक दिशा – निर्देश

सहसपुर (बिलाल अंसारी)-
आज शुक्रवार 05 दिसंबर को पुलिस क्षेत्राधिकारी विकासनगर भास्कर लाल शाह द्वारा कोतवाली सहसपुर का अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सीओ द्वारा थाना भवन एवं थाना परिसर का भ्रमण कर थाने में बने आवासीय भवन व बैरकों का निरीक्षण किया गया। साथ ही थाने के मैस का निरीक्षण कर कर्मचारियों के भोजन की व्यवस्था की जानकारी ली। इसके आलावा मालगृह के निरीक्षण के दौरान मालखाने में रखे मालों के रखरखाव, मालों के निस्तारण एवं संपूर्ण सरकारी संपत्ति की जानकारी ली गई।

थाने पर उपलब्ध सरकारी संपत्ति व अस्लाह आर्म्स एम्युनेशन का निरीक्षण किया गया, जिनका रखरखाव सही का पाया गया। थाने पर लंबित माल मुकदमाती, लावारिस मालों का निरीक्षण भी किया गया। मालों के रखरखाव के संबंध में आवश्यक आदेश- निर्देश दिए गए तथा एमवी एक्ट, लावारिस व अभियोगों से संबंधित मालों का शीघ्र निस्तारण व नीलामी प्रक्रिया किये जाने हेतु मालखाना मोहर्रिर को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्लाह खोलने और जोड़ने के संबंध में मौजूद कर्मचरियो से पूछताछ कर खुलवाये गए तथा नियमित अस्लाह खोलने –जोडने का अभ्यास करने हेतु सभी अधिकरियों व कर्मचरियों को निर्देशित किया गया। थाना अभिलेखो के निरीक्षण में सभी अभिलेखों को अध्यावधि करने हेतु थाने में उपस्थित सभी कार्यालय कर्मचरियों को निर्देशित किया गया। साथ ही समस्त विवेचकों को ऑनलाइन पोर्टलो की सूचनाओं तथा सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया ।

निरीक्षण के उपरांत थाने पर उपस्थित समस्त अधिकारियों व कर्मचरियों को अपराध नियंत्रण और रोकथाम तथा विवेचना,लम्बित गुमशुदगी व अज्ञात शवो की शिनाख्त, शिकायती प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध व शीघ्रता से विधिक निस्तारण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया एवं थाना क्षेत्रान्तर्गत यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त अवैध मादक पदार्थो की तस्करी, अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया तथा सभी कर्मचारियों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई |

वर्तमान समय में पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रचलित अभियानों जिसमें वांछितों व इनामी अपराधियो की गिरफ्तारी, गैर जमानती वारंटो, एनडीपीएस से संबंधित अपराधियों की धर पकड़ ,मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी करवाई के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किये गये।