विकासनगर (बिलाल अंसारी) :-
आज विकासनगर पुलिस को दो ट्रैक्टर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है, जो ट्रेक्टर चोरी करके विकासनगर क्षेत्र से बाहर ले जाकर बेचने के लिए ग्राहको की तलाश कर रहे थे। पुलिस से बचने के लिये ट्रैक्टर लेकर मुख्य मार्ग के बजाय गलियों से होते हुए निकाल कर ले गए थे। अभियुक्तों ने चोरी के ट्रैक्टर को हरिद्वार ले जाकर दिया था छिपा दिया था।
बीती 05 नवंबर को रतन सिंह चौहान निवासी डाकपत्थर विकासनगर जिला देहरादून ने थाना विकासनगर पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 01 नवंबर को उन्होने अपना ट्रैक्टर सं0 – यू0ए0-07-1183 को ठीक कराने के लिए एल0आई0सी0 ऑफिस के पास अशोक कौशिक की डाकपत्थर रोड स्थित वर्कशॉप में छोडा था, किन्तु दिनांक 04 नवंबर को जब वह अपना ट्रेक्टर लेने के लिए अशोक कौशिक उपरोक्त की वर्कशॉप में गये तो ट्रैक्टर वंहा पर मौजूद नहीं मिला तथा वर्कशॉप मालिक द्वारा बताया गया कि उक्त ट्रैक्टर को किसी अज्ञात द्वारा चोरी कर लिया गया है। शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर थाना विकासनगर में अज्ञात के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया ।

घटना के खुलासे एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा थाना प्रभारी विकासनगर को दिये गये निर्देशो के क्रम में थाना विकासनगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास आने जाने वाले रास्तों के 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया। घटना के संबंध में जानकारी एकत्रित करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों से मुखबिर की सूचना पर दिनांक 19 नवंबर को घटना को अजांम देने वाले दो अभियुक्तों राकेश कुमार पुत्र प्रकाश एवं रिंकूपाल पुत्र रामशरण को चोरी ट्रैक्टर के साथ भगवानपुर थाना क्षेत्र जनपद हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि दिनांक 02 नवंबर को वह दोनो अपने दो अन्य साथियों सोनू पुत्र रामपाल व मनोज उर्फ काला पुत्र सुरेन्द्र से मिलने विकासनगर आये थे, जहां उन्होने वाहन चोरी की योजना बनाई तथा शाम से ही विकासनगर में अलग-अलग स्थानों पर खडे डम्फर व ट्रेक्टरो की रेकी करनी शुरु कर दी। इस दौरान उन्हें बाजार को आने वाली रोड पर एक खाली प्लाट के पास एक ट्रेक्टर खडा मिला। जिसे उन्होंने देर रात्री में मौका देखकर चोरी कर लिया तथा पुलिस व कैमरो से बचने के लिए उक्त ट्रैक्टर को मेन रोड से न ले जाकर गलियो से होते हुए विकासनगर क्षेत्र से बाहर ले गये। जहां से वह उक्त ट्रैक्टर को लेकर बिहारीगढ से हरिद्वार पहुंचे तथा उनके द्वारा उक्त ट्रैक्टर को हरिद्वार में ही छिपा दिया। जिसके पश्चात उनके दो अन्य साथी सोनू और मनोज वापस विकासनगर आ गये तथा दोनो अभियुक्त उक्त ट्रैक्टर को बेचने के लिये हरिद्वार में ही ग्राहको की तलाश करने लगे।
गिरफ्तार अभियुक्तः- राकेश कुमार पुत्र प्रकाश, निवासी चौरा खुर्द थाना गागालेहडी, जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश, उम्र 45 वर्ष और रिंकूपाल पुत्र रामशरण, निवासी ग्राम मण्डावर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार उम्र 36 वर्ष हैं।
