नशे की लत ने बना दिया मोबाइल चोर, सेलाकुई पुलिस ने दो अभियुक्तों को पकड़कर भेजा जेल, अभियुक्तों से चोरी के दो मोबाइल, एक देसी तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक अवैध खुखरी बरामद

सेलाकुई (बिलाल अंसारी) –
सेलाकुई पुलिस ने दो शातिर मोबाइल चोरो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जो नशे की लत को पूरा करने के लिए मोबाइल चोरी करते थे। आज किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक मे थे, सेलाकुई पुलिस ने चोरों के मंसूबे नाकाम कर दिए।
पीड़ित सत्यवीर पुत्र स्व0 फूल सिंह निवासी ग्राम शेरगढ थाना अफजलगढ जिला बिजनौर (उ0प्र0) हाल निवासी-सेलाकुई देहरादून ने थाना सेलाकुई पर सूचना दी कि अज्ञात चोरों के द्वारा सेलाकुई स्थित उनके घर के अंदर से दो मोबाइल फोन चोरी कर लिये है। सूचना के आधार पर थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0 79/2025 धारा 305(ए) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत करते हुए विवेचना प्रारंभ की गई।

थानाध्यक्ष सेलाकुई द्वारा गठित पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान धूलकोट तिराहे के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों फैजान और शहबान के कब्जे से चोरी किये गये दो मोबाइल फोन (1) OPPO कम्पनी IMEI NO-861175052575337 व IMEI NO -861175052575329 तथा रेडसी IMEI NO -864712055122498 व IMEI NO -864712055122506, एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस 315 बोर तथा एक खुखरी बरामद किए गए है। अभियुक्तों को मोबाइल चोरी एवं अवैध आर्म्स एम्यूनेशन रखने के जुर्म धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस व 25/3/4 आर्म्स एक्स के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि छोटी-मोटी चोरी करके नशे की लत तथा अपने शौक पूरे करते हैं। अभियुक्त फैजान ने बताया कि वह रामपुर के रहने वाले अबूजर जो चोरी के साथ-साथ नशा भी करता है उसके साथ रहकर नशे की लत में पड़ गया और नशे कि लत को पूरा करने के लिए लोगों के मोबाइल, मोटरसाइकिल आदि चोरी करने लगा। अभियुक्त फैज़ान वर्ष 2024 मे थाना सेलाकुई से एनडीपीएस के केस में जेल गया था। जो 4 महीने पहले ही जेल से छुटकर आया है। यह मोबाइल दोनों ने मिलकर सेलाकुई स्थित एक मकान के अंदर से चोरी किए हैं। दोनों अभियुक्त कल धूलकोट के सुनसान रास्ते में किसी राहगीर से मोबाइल, मोटरसाइकिल छीनने की फिराक में थे। विरोध करने पर डराने के लिए एक तमंचा और एक खुखरी रखी हुई थी। उसे डरा धमका कर घटना को अंजाम देकर भाग जाते हैं। इसी दौरान पुलिस ने दोनों को पकड़ कर जेल भेज दिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम फैजान पुत्र नूर आलम निवासी बडा गोहर रामपुर शंकरपुर सहसपुर देहरादून (उम्र 20 वर्ष) और शहबान पुत्र फुरकान, बडा गोहर रामपुर शंकरपुर सहसपुर देहरादून (उम्र 22 वर्ष) हैं।
अभियुक्त फैजान के कब्जे से मोबाइल फोन- OPPO कम्पनी IMEI NO-861175052575337 व IMEI NO -861175052575329, एक अदद अवैध देसी तमंचा 315 बोर मय do जिंदा कारतूस और अभियुक्त शहबान के कब्जे से मोबाइल फोन- रेडसी IMEI NO -864712055122498 व IMEI NO -864712055122506 और एक अदद अवैध खुखरी बरामद हुई है।