देहरादून (सहसपुर) : देहरादून के पुलिस कप्तान अजय सिंह के निर्देशानुसार नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एंव संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग के क्रम में सहसपुर पुलिस ने दो अलग-अलग व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। सहसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढाकी पुल के पास चैकिंग के दौरान 400 ग्राम अवैध चरस के साथ अभियुक्त गगन सिंह को गिरफ्तार किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के अंतर्गत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध एसएसपी देहरादून द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के तहत थाना सहसपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिसे आज नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
अभियुक्त का नाम गगन सिंह पुत्र राजेश निवासी झुग्गी झोपड़ी, चुंगी के पास, विकासनगर थाना विकासनगर देहरादून है।अभियुक्त की उम्र 21 वर्ष है।
दूसरे अन्य मामले में अवैध चाकू के साथ संदिग्ध अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
सहसपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र मे पुलिस टीम गठित कर चैकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को शंकरपुर मानसिक चिकित्सालय के पीछे से एक अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना सहसपुर पर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 25/4 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार आज न्यायालय पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम रहमान पुत्र स्वर्गीय इरफान निवासी रामपुर महमूद नगर, थाना सहसपुर, देहरादून है।अभियुक्त की उम्र 28 वर्ष है।
