सेलाकुई
(डॉ बिलाल अंसारी)-
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सेलाकुई पुलिस ने एक युवक को 9.35 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिले में नशे की तस्करी और बिक्री रोकने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 10 नवंबर 2026 को पुलिस टीम ने सेलाकुई स्थित राजा के ढाबे के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 9.35 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवेंद्र (उम्र 22 वर्ष) पुत्र कालीचरण, निवासी ग्राम सिसोरा सिसोरी, थाना बंडा, जिला शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में सम्राट कॉम्प्लेक्स, सेलाकुई में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सेलाकुई में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।




