spot_img
spot_img
spot_img

चैकिंग के दौरान विकासनगर मे हिमाचल से आ रही कार में अवैध नकदी बरामद

विकासनगर: आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जिले में सुरक्षित एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने तथा आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः पालन कराने के लिए फ्लाइंग एवं स्टेटिक टीमों का गठन किया गया है। जिला देहरादून की तहसील विकासनगर के ढालीपुर क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश से आ रही गाड़ी टोयोटा इटीयोस HP17C-3299 में चैकिंग के दौरान सात लाख रुपए (₹700,000/) की धनराशि बरामद हुई है। पूछताछ करने पर वाहन स्वामी विनोद शुक्ला पुत्र श्री गया प्रसाद निवासी पोंटा साहिब जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश के द्वारा धनराशि के संबंध में संतोषजनक उत्तर न देने व लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता नियम से अवगत कराते हुए बरामद रुपयों को कब्जे में लिया गया है।
नकदी बरामद करने वाली टीम में मजिस्ट्रेट डॉक्टर धीरेंद्र कुमार F.R.I, सहायक मजिस्ट्रेट सुनील बिष्ट, कांस्टेबल सूरजभान, होमगार्ड आनंद कुमार व ड्राइवर राजू वर्मा सम्मिलित रहे।

spot_img
spot_img