spot_img
spot_img
spot_img

विकासनगर में शक्ति नहर में कूदी बुज़ुर्ग महिला की हुई मौत, शव हुआ बरामद

विकासनगर (डॉ बिलाल अंसारी) : आज लगभग दोपहर 2:00 बजे एक बुजुर्ग महिला (उम्र लगभग 72 वर्ष) शक्ति नहर में कूद गई थी। जिस पर कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा जल पुलिस व आसपास के लोगों की मदद से उस बुजुर्ग महिला को बाहर निकाला गया तथा 112 के माध्यम से सरकारी अस्पताल विकासनगर में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर आसपास लोगों से उस महिला के संबंध में काफी खोजबीन की गई तथा व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से फोटो लेकर सरहदी थाना पोंटा में भी बुजुर्ग महिला के संबंध में जानकारी दी गई। तो कुछ समय पश्चात बरखाराम पुत्र स्वर्गीय मंगतराम निवासी माजरा पोस्ट माजरा थाना माजरा जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश (उम्र 75 वर्ष) ने बताया कि मृतका मेरी पत्नी सुरेश देवी है। जिसका इलाज वर्ष 2014 से सेलाकुई में मानसिक अस्पताल में चल रहा है, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। पूर्व में भी दो बार नहर में कूदने की कोशिश कर चुकी थी। फोटो को देखकर उन्होंने अपनी पत्नी की पहचान की।
आत्महत्या के कारणो की पुलिस द्वारा जाँच की जा रही है।

spot_img
spot_img