spot_img
spot_img
spot_img

हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने पर रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग, कैमरे में क़ैद हुआ खौफनाक मंज़र

रुद्रप्रयाग (बिलाल अंसारी) –
उत्तराखंड में हेलीकाप्टर हादसों की संख्या बढ़ रही है। इन हादसों में तकनीकी खराबी, मानकों की अनदेखी और खराब मौसम जैसे कारण सामने आ रहे हैं। इन हादसों के कारणों की जांच होना ज़रूरी है।
आज केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भर रहे हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर की। केदारघाटी के बडासू हेलिपैड से केदारनाथ के लिए टेकऑफ करते समय हेलिकॉप्टर में तकनीकी खामी आने पर पायलेट ने रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग करा दी। इस दौरान पायलट के पीठ में चोट आई है। हेलिकॉप्टर में सवार सभी पांच यात्री सुरक्षित हैं। पायलट को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

शनिवार को दोपहर क्रिस्टल कंपनी के हेलिकॉप्टर ने पांच यात्रियों के साथ बडासू हेलिपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी। हेलिकॉप्टर हेलिपैड से बमुश्किल दो मीटर ऊपर ही उठ पाया था कि कुछ तकनीकी खामी आ गई, जिसे भांपते हुए पायलट ने हेलिपैड से ठीक नीचे रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग करा दी। जिससे हेलिकॉप्टर की टेल क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर खड़ी कार पर जा गिरी। साथ ही हेलिकॉप्टर के पंखों के चपेट में आने से दुकान का आगे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग से उस समय हाईवे पर कोई वाहन और राहगीर नहीं गुजर रहा था। दानीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

spot_img
spot_img