spot_img
spot_img
spot_img

पुलिस और पशु तस्करों में हुई मुठभेड़, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा जंगल

देहरादून : देर रात देहरादून के क्लेमेंट टाउन की आशारोड़ी चौकी पर पुलिस और पशु तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में कांस्टेबल प्रदीप के पैर मे एक गोली लग गई, जवाबी फायरिंग में कुख्यात बदमाश फैजान उर्फ फिल्टर के पैर मे दो गोली लगी और बदमाश एहसान के एक गोली लगी है।
मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो कार, पिस्टल, तमंचे बरामद किए हैं।
अभियुक्त फैज़ान उर्फ फिल्टर निवासी ग्राम गंदेवड़ा थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर 5000/ का इनामी बदमाश है जिस पर 15 से भी ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त पर दो वर्ष पूर्व में भी सहारनपुर पुलिस पर फायरिंग करने (पुलिस मुठभेड़) का मुकदमा दर्ज हैं, अभियुक्त फैजान वर्ष 2012 से वांटेड चल रहा हैं।

दूसरे अभियुक्त शमीम पर 12 मुकदमे हैं व तीसरे अभियुक्त एहसान पर 04 मुकदमे दर्ज हैं।
घटना की जानकारी पर एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा टीमें गठित कर तत्काल बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे व घटनास्थल पर पुलिस कप्तान द्वारा स्वयं जाकर निरीक्षण किया गया व घायल कांस्टेबल के स्वास्थ्य जानकारी हेतु चिकित्सालय जाकर चिकित्सकों से जानकारी ली गई।
घायल पुलिस कांस्टेबल व बदमाशों को उपचार हेतु चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया।

spot_img
spot_img