राजपुर के मसूरी डायवर्ज़न पर किन्नरों ने किया हंगामा, चार किन्नरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज,

पुलिस चेकिंग के दौरान किन्नरों ने नग्न होकर पुलिस कर्मियों से की अभद्रता

देहरादून (बिलाल अंसारी) :
देहरादून के राजपुर रोड पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब पुलिस किन्नरों की एक गाड़ी को रोककर चेकिंग करने लगी। पुलिस के मुताबिक किन्नर वाहनों को रोककर नग्न अवस्था में राहगीरों से अभद्रता करने लगे जिससे यातायात बाधित हो गया। किन्नर उक्त वाहन द्वारा कुछ अन्य वाहनों में टक्कर मारकर भाग रहे थे। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करअभियुक्तों के वाहन को सीज कर दिया गया ।
राजपुर क्षेत्रान्तर्गत मसूरी डायवर्ज़न पर नियमित चेकिंग के दौरान पिकेट में तैनात पुलिस दल को सूचना मिली कि वाहन संख्या UK07 AW 5775 के द्वारा कुछ वाहनों में टक्कर मार दी गई है। उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान उपरोक्त वाहन को रोका गया, ज़िस पर वाहन में सवार किन्नर बाहर निकले तथा पुलिस द्वारा रोके जाने पर मौके पर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान उनके द्वारा नग्न होकर आने जाने वाले वाहनों को रोककर यातायात व्यवस्था को बाधित करने का प्रयास किया गया। साथ ही अन्य वाहन सवार लोगो के साथ अभद्रता व मारपीट की गई। पुलिस द्वारा समझाने पर उनके द्वारा ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते हुए सरकारी काम में बाधा डालने का प्रयास किया गया तथा पिकेट में लगे बैरियर को बीच सड़क पर गिरा दिया। जिससे काफी समय तक यातायात प्रभावित रहा। कुछ समय पश्चात उक्त सभी किन्नर थाना राजपुर पहुँचे तथा वहां हंगामा करते हुए थाने में खड़े वाहनों व अन्य सामग्री को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिस पर पुलिस द्वारा उक्त किन्नरों अलीना खान, सना खान, खुशी, तथा एलेक्सा सभी निवासी कारगी चौक पटेलनगर के विरुद्ध सरकारी कार्य मे बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने के संबंध में मु०अ०सं०- 81/25 धारा- 132/352/324(4) BNS में अभियोग पंजीकृत करते हुए उनके वाहन को सीज किया गया। अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।

राजपुर थानाध्यक्ष शैंकी कुमार ने बताया कि किसी तरह किन्नरों को शांत किया गया। जिसके बाद किन्नर अलीना खान, सना खान, खुशी और एलेक्सा निवासी कारगी चौक के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के संबंध मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही किन्नरों के वाहन को भी सीज कर दिया गया है। पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
किन्नरों का आतंक किसी से छुपा नहीं है। आये दिन जब जबरन भीख मांगते हैं और पैसे न देने पर धमकी देते हैं। सार्वजनिक स्थानों पर किन्नरों द्वारा अश्लील व्यवहार करने से भी जनता आजिज़ आ चुकी है। किन्नरों के आतंक से जनता में सामाजिक असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। इस घटना से आम जनता में रोष देखने को मिल रहा है। साथ ही कानून व्यवस्था को लेकर भी आमजन चिंतित है।