spot_img
spot_img
spot_img

अवैध पशु कटान करने वाले चार गिरफ्तार, पशु काटने के उपकरण व 160 किलो मांस बरामद

विकासनगर (सहसपुर) : आज सहसपुर पुलिस ने बिना लाइसेंस पशुओं का मांस बेचने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस कप्तान देहरादून अजय सिंह द्वारा अवैध रूप से पशुओं का कटान करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम में कार्रवाई किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। थाना सहसपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम रामपुर में पशुओं का अवैध कटान कर बिना लाइसेंस मांस विक्रय करने की शिकायत काफी समय से प्राप्त हो रही थी। जिस पर प्रभारी निरीक्षक थाना सहसपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए चार अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से पशु काटने मे इस्तेमाल किए जाने वाले तीन कुल्हाड़ी तीन छुरी व 160 kg भैंस का मास व 17,770/- रूपए (अवैध रूप से मीट बेचकर अर्जित धनराशि) बरामद किए गए। जिसके आधार पर अभियुक्त गण के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त –
कोसीन पुत्र तासीन निवासी रामपुर कलां थाना सहसपुर, जनपद देहरादून (उम्र 22 वर्ष), असलम पुत्र इकराम निवासी खुजनावर थाना फतेहपुर, जनपद सहारनपुर (उम्र 34 वर्ष), आरिफ पुत्र मतलूब निवासी रामपुर कलां, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून (उम्र 26 वर्ष) व साहिब पुत्र फारूख निवासी रामपुर कलां थाना सहसपुर, जनपद देहरादून (उम्र 23 वर्ष)
अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
सब इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह, सब इंस्पेक्टर विनय मित्तल,कांस्टेबल नरेश पंत, कांस्टेबल यशपाल सिंह, कांस्टेबल संदीप कुमार और कांस्टेबल सुशील कुमार सम्मिलित रहे।

spot_img
spot_img